आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सोमवार की सुबह-सुबह अचानक सिविल अस्पताल रांझी का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक अशोक रोहाणी ओपीडी मरीजों को हो रही परेशानी देख बिफर पड़े। अस्पताल में मौजूद महिला चिकित्सक से जब उन्होंने ने जानकारी ली तो पता चला कि ओपीडी में ड्यूटी गायब है और एक तीन डाक्टर गायब हैं। विधायक रोहाणी ने हाजरी रजिस्टर बुलाया और गायब चिकित्सकों के नाम नोट किए‌ इसके उन्होंने तत्काल सीएचमओ डॉ संजय मिश्रा से बात करके वस्तुस्थिति बताई और गायब चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस देने की बात कही। गौरतलब है कि इन दिनोें मौसम के कारण संक्रामक रोगों की शुरुआत हो चुकी है। कोई सर्दी-जुकाम से परेशान है तो कोई बुखार से पीड़ित चल रहा है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों सहित निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ चुकी है। https://www.youtube.com/watch?v=i6By8ad6gLQ