आर्य समय संवाददाता जबलपुर। शनिवार को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में पशुपालन एवं डेरी विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा करोंदी, रांझी में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंट विधायक अशोक रोहाणी भी सम्मिलित हुए और गौ माता का पूजन किया।
वहीं ढोल की थाप पर सभी ने परांपरिक नृत्य किया। उल्लेखनीय है कि हमारे वेदों में कहा गया है "गावो विश्वस्य मातरः" गाय संसार की माता है। प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए तेज गति से कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विधायक रोहाणी ने गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की सभी गौपालकों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अपना मध्यप्रदेश गौवंश से समृद्ध है। हम निरंतर दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। प्रदेश सरकार, दूध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने हेतु बोनस भी देने जा रही है, ताकि यह क्षेत्र और अधिक समृद्ध हो सके।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/Ky1pfHLVE3c" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
इसके अतिरिक्त, लावारिस और निराश्रित गौवंश की सुरक्षा और देखभाल के लिए सरकार द्वारा विशेष रूप से गौशालाओं का संचालन किया जाएगा।

Continue With Google
Comments (0)