आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। "आत्मनिर्भर भारत" के लिए कदम बढ़ाते हुए "वोकल फॉर लोकल" पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लिहाजा दीपावली पर स्थानीय व्यापारियों और मुर्तिकारो, दीए बनाने वालों से अभियान चला कर खरीदी की जा रही है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर दीपावली के अवसर पर कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के द्वारा वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत रांझी बाजार दर्शन सिंह तिराहा के आसपास सड़क के किनारे छोटे व्यापारियों के द्वारा दुकान लगाई गई थी।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/Wdyww7vWq-w" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
उन दुकानों से दीए खरीद कर एवं अन्य सामग्री खरीद कर वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का प्रारंभ किया तथा सभी से आग्रह किया कि अपने आसपास के ही दुकानदारों से त्यौहार में उपयोगी चीजों का क्रय करें। इस अवसर पर दामोदर सोनी पुष्पराज सिंह सेंगर निशांत झरिया कैलाश रजक हेमराज सराठे बंटी बेन मोहित रास्ते शोभित आनंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue With Google
Comments (0)