आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सोमवार को केंट विधानसभा के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने रांझी स्थित निर्माणाधीन तहसीली कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ने पीडब्लूडी के अधिकारियों एवं ठेकेदार को दिशा निर्देश दिए कि यह बिल्डिंग शीघ्र ही बनकर तैयार हो ताकि इसका लोकार्पण हम प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के कमलों से करा सकें।

 इसी दौरान विधायक रोहाणी ने शासकीय चिकित्सालय रांझी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जहां तीन डॉक्टर अनुपस्थित पाये गए और वहां पर पायी गयी अव्यवस्था को देखते हुए उन्होंने शीघ्र ही वहां के सीएम एचओ संजय मिश्रा को फोन लगाकर अनुपस्थित डॉक्टरों और अस्पताल में होने वाली परेशानी के संबंध में अवगत कराया। वहीं शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक रोहाणी ने शासकीय अस्पताल परिसर में बन रही नयी बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर रांझी के तहसीलदार राजीव मिश्रा, पीडब्लूडी के श्रीराम रघुवंशी, सचिन जैन सहारा, दामोदर सोनी, गुड्डा केवट, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, संतोषी ठाकुर, सावित्री शाह, पुष्पराज सिंह, उदीप रील, आलोक मित्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।