आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक खेली गई 38 वीं राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में इस बार शहर के खिलाड़ियों ने नये नये कीर्तिमान हासिल कर अपने गृह नगर लौटे हैं। सबसे बड़ी सफलता इस बार पेंटाथलॉन खेल में मिली है।

38 नेशनल गेम्स (उत्तराखंड) में जबलपुर शहर की बेटी मानवी श्रीवास्तव ने मार्डन पेंटाथलॉन खेल में अपने सभी प्रतिद्वंदवियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता है। मानवी सत्यप्रकाश स्कूल की 11 वीं कक्षा की छात्रा है। मानवी के स्वीमिंग प्रशिक्षक पंकज स्वामी ने बताया कि इस खेल में प्रथम 1500 मीटर की रनिंग समाप्त होने के तुरंत बाद स्वीमिंग पूल में 200 मीटर की तैराकी होती है और इसके तुरंत पश्चात पुन: 1500 मीटर की रनिंग में जो पहले स्थान पर आता है वह स्वर्ण पदक का हकदार होता है।38 नेशनल गेम्स उत्तराखंड में विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह मुख्यमंत्री एव खेल मंत्री द्वारा 21 फरवरी कों साय 4 बजे टीटी नगर स्टेडियम के बैडमिन हॉल में आयोजित किया जाएगा।