आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का तबादला करते हुए साथ हाई कोर्ट में नई चीफ जस्टिस को नियुक्त करने की सिफारिश की है। पी

गुरमीत सिंह मध्य प्रदेश से पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी जस्टिस रह चुके हैं। जस्टिस गुरमीत सिंह का जन्म 1 नवंबर 1965 को हुआ था। 1986 में चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से बीए ऑनर्स और 1989 में चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय से उन्होंने एमएलबी किया था।