आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। हिमालय में हो रही बर्फबारी के बाद से शहर के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। कल सुबह दर्ज न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड होने के बाद आज इसमें आंशित उतार आया है। आज 15 नवंबर की सुबह मौसम वेधशाला आनंद नगर में न्यूनत तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। दिन का तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। रात में लगातार उतार और दिन के तापमान में स्थिरता सर्दी-बुखार का भी कारण बन रही। चिकित्सकों ने बुजुर्ग और बच्चों से खास सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

स्थानीय मौसम वेधशाला के मुताबिक शुक्रवार 13.2 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का अब तक का सबसे कम रहा। गत वर्ष आज ही के दिन शहर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पारे में उतार का क्रम आज और जारी रह सकता है।  मौसम विदों की मानें तो शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही हवा की दिशा पूरी तरह उत्तरी होने पर शहर कड़ाके की ठंड की चपेट में होगा। यह क्रम नवंबर के आखिरी सप्ताह और दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रारंभ होने की संभावना है।

पारे में लगातार गिरावट
दिनांक  तापमान डिसे
12-11-24  15.8
13-11-24  14.5
14-11-24  13.3
15-11-24  13.2