आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। माढ़ोताल क्षेत्र में बीती रात चलती हुई एक कार में भीषण आग लग गई। कार से लपटें उठती देख पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग उसे दूर भागने लगे। जिसके बाद कुछ लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु किए।
जानकारी के मुताबिक सिहोरा निवासी कमलेश सिंह बीते दिन किसी काम से जबलपुर आया था। रात के वक्त जब काम निपटाकर जब वह कार से वापस लौट रहा था और जैसे ही माढ़ोताल चुंगी नाका के पास पहुंचा तो कार में अचानक आग लग गई।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/7YqogY6HFQw" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
जिससे चालक काफी घबरा गया और उसने गाड़ी के अंदर से छलांग लगा दी, जिससे उसे मामूली चोटें तो आर्इं लेकिन गनीमत यह रही कि पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने तत्काल पानी डालना शुरु किया और फायर ब्रिगेड को कॉल किया। जिससे कुछ समय में आग बुझा ली गई। हालांकि अग्नि दुर्घटना कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। कार में आग कैसे लगी फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं लग पाई है।

Continue With Google
Comments (0)