आर्य समय संवाददाता जबलपुर। गुरुवार की दोपहर कछपुरा ब्रिज के समीप स्थित बीएल मैरिज गार्डन में अचानक आग भड़क उठी। आग की ऊंची लपटें उठती देख लोग दहशत में आ गए। तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। 

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कुछ समय में आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि बीएल मैरिज गार्डन में रखे टेंट के सामान में आग लगी थी।आग किन कारणों के चलते लगी यह जांच के ही पता चल पाएगा। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है‌। घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/XYXVXb0Lf6c" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>