आर्य समय संवाददाता जबलपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज शुक्रवार को जबलपुर में बिल्डर रोहित तिवारी के घर व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के खिलाफ की गई कार्रवाई का विस्तार बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो रोहित तिवारी और सौरभ शर्मा रिश्तेदार हैं।

शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम 'प्रेस' लिखी गाड़ी से पहुंची। सूत्रों के अनुसार, अधिकारी शुक्रवार सुबह-सुबह शास्त्री नगर स्थित रोहित तिवारी के आवास पर पहुंचे।छापामार कार्रवाई में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोहित तिवारी के आवास के बाहर सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि ईडी परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/mftVxZh0u-U" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

बताया जा रहा है कि छापेमारी सिर्फ भोपाल या जबलपुर तक ही सीमित नहीं है, ईडी के अधिकारी सौरभ शर्मा के ग्वालियर स्थित आवास पर भी पहुंचे। जबलपुर की तरह विनय नगर स्थित उनके भव्य बंगले के बाहर सीआरपीएफ तैनात कर दी गई है।पूर्व आरटीओ कांस्टेबल के यहां लोकायुक्त का छापा: जिस बिल्डर के ठिकानों पर छापा पड़ा, उसके सौरभ शर्मा से संबंध थे।

यह भी कहा जा रहा है कि रोहित तिवारी पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा का रिश्तेदार है। सूत्रों के मुताबिक, शर्मा ने बिल्डर तिवारी की कंपनी ओमेगा रियलकॉन प्राइवेट लिमिटेड में बड़ी रकम निवेश की थी।

गौरतलब है कि ईडी ने शर्मा के आवास पर छापेमारी के बाद उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। आयकर विभाग ने एक लावारिस कार से 52 किलोग्राम सोने की ईंटें, चांदी और 11 करोड़ रुपये नकद जब्त किए, जिसका संबंध भोपाल के पूर्व आरटीओ कांस्टेबल से बताया जा रहा है।बिल्डर रोहित तिवारी के यहां छापेमारी को लेकर फिलहाल तलाशी और पूछताछ जारी है।