आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। कुंडम थानाक्षेत्र के बिलटुकरी चौराहे पास बीती शाम एक चार पहिया के चालक ने इतनी तेज रफ्तार से वाहन चलाया कि पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना में दो लोग वाहन की चपेट में आ गए,जिनमें से की एक की मौत हो गई तो वहीं दूसरे की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है, जिसका मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।

 जानकारी के मुताबिक बीती शाम बिलटुकरी चौराहे के पास स्थित जगन चक्रवर्ती के टपरे पर कुछ लोग बैठे थे। तभी सामने से एक तेज रफ्तार वाहन आया और टपरे में ही घुस गया। घटना में टपरा तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ ही, साथ में वहां रखी एक बाइक भी टूट-फू ट गई।

घायलों को तत्काल 108 एंबूलेंस के माध्यम से जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया, जहां एककी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।