आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। राज्यसभा सदस्य और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज जबलपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा की केंद्र व मध्यप्रदेश की सरकारों पर आरोप लगाया है कि भाजपा के लोग जनसेवा नहीं धन सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मॉडल ऑफ गर्वनेंस का खेल चल रहा है। नतीजा सारे बड़े-बड़े काम गुजरात की कम्पनियां ठेके पर लेकर पेटी कॉन्ट्रेक्ट में पलटा रही हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस इसका विश्लेषण कर रही है लेकिन चार सौ पार का दावा करने वालों ने 250 सीट भी नहीं पायी और बहुमत तक नितिश कुमार व चंद्रबाबू नायडू की कृपा से है। ऐसे में यह अपना वादा पूरा कर पाएंगे या नहीं यह देखना होगा।
दिग्विजय सिंह ने एमपी हाईकोर्ट पहुंच एक याचिका भी दायर की है। वहीं सिविक सेंटर में युवक कांग्रेस द्वारा नर्सिंग घोटाले के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में भी वे शामिल हुए। दिग्विजय सिंह ने युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों को जन आंदोलन से प्रभावित लोगों को जोड़ने की हिदायत भी दी।
https://www.youtube.com/watch?v=FjVKQrzlouk
Jabalpur News: एमपी हाईकोर्ट पहुंचे दिग्विजय सिंह, युवक कांग्रेसियों को दी हिदायत
राज्यसभा सदस्य और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज जबलपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा की केंद्र व मध्यप्रदेश की सरकारों पर आरोप लगाया है कि भाजपा के लोग जनसेवा नहीं धन सेवा कर रहे हैं।

Continue With Google
Comments (0)