आर्य समय संवाददाता जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत एटीएम के पास आज रविवार की सुबह एक 28 वर्षीय युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया। लाश मिलने की सूचना मौजूद लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

खमरिया थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि खमरिया बाजार निवासी 28 वर्षीय पुष्पा पिता गोविंद बर्मन गत् शनिवार की शाम को दुर्गा विसर्जन देखने के लिए गई हुई थी। जब वह रात में घर वापस नहीं आई तो,परिजनों को चिंता हुई और उनके द्वारा युवती की तलाश की गई।

इसी दौरान सूचना मिली कि खमरिया बाजार के एटीएम के समीप लाश पड़ी हुई। युवती के दोनों हाथ के पंजे में चोट के निशान है। लाश की पहचान पुष्पा के रूप में होने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के उपरांत मर्ग कायम करते हुए घटना को विवेचना में लिया है। युवती के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।