आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। तिलवारा थानांतर्गत शाहनाला के पास भाजपा नेता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले युवक को बेरहमी से पिटाई कर दी, इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
वहीं उक्त मामले में क्षेत्रीय पार्षद की भूमिका होने का हवाला देते हुए आज कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा और पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने पीड़ित परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय से मुलाकात कर त्रिपुरी वार्ड के पार्षद पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/p4480LahEIw" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>इधर पुलिस ने बताया कि शाहनाला के पास रहने वाला पिंटू उर्फ अनिल झारिया अपने घर के पीछे लगे पेड़-पौधे काट रहा था। उसी दौरान वहां भाजपा नेता अमित द्विवेदी अपने कुछ परिजनों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा।
मोहल्ले के कु छ लोगों ने समझाइश दी तो मामला शांत हो गया लेकिन दूसरे दिन फिर से अमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर विवाद करते हुए पिंटू को हाथ-घूसों और चप्पल से पीटा। पिंटू जब थाने जाने लगा तो सभी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने बताया कि अमित को क्षेत्रीय पार्षद का संरक्षण प्राप्त है, और वे दोनों मिलकर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, इसलिए लगातार उस पर दबाव बनाया जाता है कि और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Continue With Google
Comments (0)