आर्य समय संवाददाता जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) में मैंगो प्रोजेक्ट के तहत बमों का उत्पादन शुरू करने को लेकर जल्द ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद जागी है। सोमवार को म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) के सीएमडी दिपांकर बैनर्जी ओएफके पहुंच रहे हैं। विभाग मैंगों प्रोजेक्ट में सहयोगी निर्माणियां भंडारा व एक अन्य निर्माणी के महाप्रबंधक भी जबलपुर पहुंच रहे हैं। जिसके बाद ओएफके में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, मैंगो प्रोजेक्ट को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी हो गई थी,लेकिन उत्पादन प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि सीएमडी उत्पादन को लेकर कुछ बड़ा ऐलान करने आ रहे हैं।
Jabalpur News: सीएमडी 22 जुलाई को आएंगे ओएफके,मैंगो प्रोजेक्ट को हरी झंड़ी मिलने की उम्मीद

Continue With Google
Comments (0)