आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। 6 अगस्त को CDRA से संबद्ध आई ओ एफ जी ओ ए, ए आई ए एन जी ओ, आई ओ एफ एन टी एस एस ए के 41 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीयों के सभी कर्मचारियों ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर काम के दौरान बैच धारण किए और दोपहर 12.30 बजे अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
जीसीएफ में भी इस कार्यक्रम को CDRA सेड्रा से संबंधित संगठन ने प्रमुखता के साथ किया। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के निगमीकरण किए जाने के पश्चात कर्मचारियों में व्याप्त अनिश्चिता को दूर करने के लिए सरकार द्वारा सभी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी को सेवानिवृत्ति तक प्रसार भारती की तरह सरकारी कर्मचारी ही बने रहने दिए जाने की मांग उठाई। कर्मचारियों में व्याप्त अनिश्चिता के माहौल को खत्म करने के लिए CDRA से संबद्ध संगठनों ने रक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह, रघुनंदन पटेल, मयंक वर्मा, हिमांशु देशपांडे, ब्रजेश शर्मा, राजेंद्र असाटी, आशीष सहाय, अंजनी, विभु कुमार, मुकेश भट्टी, गोपाल आनंद, नरेश सिंघल, चंदन खरबंदा आदि भारी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।

Continue With Google
Comments (0)