आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे) में एवीएनएल के डायरेक्टर (आॅपरेशन) सत्यव्रत मुखर्जी एवं मिधानी के डायरेक्टर (प्रोडक्शन - मार्केटिंग) मुत्थुकुमार ने आर्मर्ड व्हीकल्स की डिजाइन, डेवलपमेंट एवं मार्केटिंग को लेकर एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस महत्वपूर्ण अवसर पर एवीएनएल के सीएमडी संजय द्विवेदी एवं संजीव कुमार भोला सीजीएम व्हीएफजे सहित व्हीफजे एवं मिधानी के आॅफिसर्स मौजूद थे। एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद अब दोनों इकाईयां एवीएनएल की सभी यूनिट्स में आर्मर्ड प्लेट्स की जरूरतों को ज्यादा अच्छी तरह से पूरा कर सकेंगी तथा घरेलू उपभोक्ताओं के मांग की पूर्ती एवं निर्यात के लिए अपेक्षित उत्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
Jabalpur News: मिधानी-व्हीएफजे के बीच हुआ करार
Jabalpur News: Agreement signed between MIDHANI-VFJ

Continue With Google
Comments (0)