आर्य समय संवाददाता जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर के सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एंड इनफॉरमेशन सेंटर में रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव में उद्योगों से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं की। यह सभी घोषणाएं उद्योगों के प्रोत्साहन से संबंधित हैं। कॉन्क्लेव में देश-विदेश के अनेक प्रमुख उद्योगपति शामिल हुए। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टेक्‍सटाइल क्षेत्र में अति आधुनिक स्‍किल सेंटर की शुरूआत की जायेगी, जिससे विशेष रूप से बहनों को रोजगार प्राप्‍त होगा। मध्यप्रदेश में वर्ष 2024 की आज दूसरी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हुई। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में जबलपुर में आज पांच देश और देश के राज्यों से बड़े उद्योगपति शामिल हुए। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्‍यप्रदेश में रक्षा संस्‍थान के लिए अब तक तोप निर्माण का कार्य होता रहा है। अब यहां सेना के लिए टैंक भी बनाये जायेंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 16 औद्योगिक पार्क के माध्‍यम से कुल 517 लघु, मध्‍यम और सूक्ष्‍म उद्योगों द्वारा पौने छ: हजार करोड़ का निवेश किया गया। जिसका लाभ 20 हजार लोगों को रोजगार देने के रूप में मिला है। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि आज 67 औद्योगिक इकाईयों का लोकार्पण और भूमिपूजन एक महत्‍वपूर्ण समेकित प्रयास है। https://www.youtube.com/watch?v=HKd-gcp94Mw