आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। शुक्रवार को जबलपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने नवागत अधीक्षक संपत उपाध्याय को जिले की कमान सौंप दी। दरअसल, गृहमंत्रालय ने पिछले दिनों प्रदेश के सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। जिसमें देवास एसपी रहे संपत उपाध्याय को जबलपुर भेजा गया था।
शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के उपरांत पत्रकारों से चर्चा करते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा कि पुलिस विभाग की सबसे पहली जिम्मेदारी होती है कानून व्यवस्था को बनाए रखना। वहीं घटित अपराधों का जल्द से जल्द खुलासा करते हुए अपराधों को उनके अंजाम तक पहुंचाना। नवागत पुलिस अधीक्षक से शहर में आए दिन होने वाली चाकूबाजी की वारदातों के संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि चाकूबाजी पर लगाम लगाई जाएगी।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/2Sh3arQ3lBo" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>
उल्लेखनीय है कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले युवा आईपीएस संपत उपाध्याय को जबलपुर जिले की कानून व्यवस्था को संभालने की कमान सौंप दी गई है।संपत उपाध्याय 2013 बैच के आईपीएस अफसर हैं और उन्हें जो भी दायित्व मिला उसका उन्होंने बखूबी पालन किया।
संपत उपाध्याय ने भोपाल में एसपी (दक्षिण ) का दायित्व संभाला तो इंदौर जिले में कमिश्नर सिस्टम में डीसीपी का रोल भी निभाया। स्वतंत्र जिले की बात की जाए तो उन्हें सबसे पहला जिला श्योपुर मिला, उसके बाद उन्हें देवास जिले की कमान सौंप दी गई और अब उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए जबलपुर जैसे बड़े जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

Continue With Google
Comments (0)