आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। इंडियन काफी हाउस सदर की पार्किंग से 4 दिन पूर्व चोरी हुए एक छात्र के वाहन के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने को लेकर मध्यप्रदेश छात्र संघ (MPSU) अब पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की तैयारी में है।
छात्र संघ के अभिषेक पांडे ने बताया कि 14 जनवरी को सुबह 11:30 बजे इंडियन काफी हाउस सदर की पार्किंग से सेट एलोयसियस कॉलेज के छात्र की दो पहिया गाड़ी को एक युवक दिन दहाड़े चोरी करके ले गया।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/0LAJpPpxRdQ" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि छात्र की गाड़ी को खोजने की दिशा में पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किया और घटना को 4 दिन बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
मामले की जानकारी जैसे ही MPSU को लगी तो MPSU के छात्र नेताओं ने अपने प्रयासों से आसपास के सीसीटीवी खंगाले, जिसमें चोर साफ साफ गाड़ी को चोरी करते ले जाते नजर आ रहा है। MPSU मांग करता है कि तत्काल FIR दर्ज कर गाड़ी बरामद की जाए।

Continue With Google
Comments (0)