झांसी में 26 साल के बेटे ने तवा मारकर मां-बाप की हत्या कर दी...इसके बाद वह नहाया...कपड़े बदले और कमरे में जाकर आराम से बैठ गया...हत्या की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी बेटा चारपाई पर बैठा मिला...पुलिस को देखकर हंसने लगा...इंस्पेक्टर ने पूछा तो पहले कुछ नहीं बोला...फिर बोला- हां, मैंने ही मारा है...आरोपी का नाम अंकित है...उसकी बहन के मुताबिक अंकित पबजी का एडिक्ट था...उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी...पिता उसको गेम नहीं खेलने देते थे...इसको लेकर अक्सर लड़ता था...शक है कि इसी विवाद में उसने हत्या कर दी...ये पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछौर का है...यहां लक्ष्मी प्रसाद अपनी पत्नी विमला के साथ रहते थे..वह पलरा के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल थे...बेटा अंकित साथ रहता था...जबकि तीन बेटियों में दो की शादी हो चुकी थी...छोटी बेटी शिवानी उरई में रहकर पढ़ाई करती है...।