आर्य समय संवाददाता जबलपुर। मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति  मंगूभाई पटेल ने नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर का कुलगुरु डॉ. मनदीप शर्मा को नियुक्त किया है।

पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, पालमपुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीन डॉ. शर्मा को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की समयावधि अथवा 70 वर्ष की आयु, जो भी पूर्वतर होगी के लिए कुल गुरु नियुक्त किया गया है।