अनमोल संदेश, भोपाल 

भाजपा के न्यू जॉइनिंग टोली संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें झूठ बोल कर चरित्र हत्या करने वाला बताया है। डॉ. मिश्रा ने 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपा में शामिल होने वालों के आंकड़े दोबारा बताए।  मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पटवारी का स्वभाव झूठ बोलकर चरित्र हत्या करने का है। इस स्वभाव के अनुरूप ही उनकी पत्रकारवार्ता भी रही है। इनकी एकला चलो वाली नीति है। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार काफी दिनों से चुनाव प्रचार में कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस आदिवासी वर्ग की उपेक्षा करती है। सिंघार की बुआ जमुनादेवी का कभी सम्मान नहीं हुआ। वे खुद कहती थीं, वो दिग्विजय सिंह की भट्टी में तप रही हैं। पटवारी ने आंकड़े को बताया था फर्जी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने रविवार को प्रेसवार्ता में भाजपा द्वारा 6 अप्रैल को पार्टी में शामिल होने वाले आंकड़े को फर्जी बताया था। पटवारी ने दावा किया था कि केवल 236 लोगों ने भाजपा जॉइन की है, बाकी वे लोग हैं जो 2023 के चुनाव में पार्टी के विरोध में कर रहे थे। ऐसे लोगों को पार्टी पहले ही निष्कासित कर चुकी है। जीतू पटवारी ने कहा था कि जो लोग गलत काम में संलिप्त हैं। उन पर दबाव बनाकर भाजपा ज्वॉइन कराई जा रही है।