आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। राइट टाउन स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में ठेका कंपनी द्वारा वसूले जा रहे प्रवेश शुल्क को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे सैकड़ों लोग हैं जो कि वर्षों से स्टेडियम में मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने आते थे, जिन्होंने प्रवेश शुल्क को अधिक बताते हुए इसे या तो फ्री या फिर नॉमिनल करने की मांग की है। इसी कड़ी में आज सुबह-सुबह खेल रख-रखाव समिति ने स्टेडिम गेट पर धरना प्रदर्शन भी किया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा भी शामिल हुए। 

नेता प्रतिपक्ष सहित समिति के स्वदेश जैन, राजेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदीप मारवाह व अन्य ने कहा कि स्टेडियम को किसी एजेंसी के सुपुर्द सिर्फ इसलिए किया गया था ताकि वहां सभी गतिविधियां आसानी से संचालित हो सकें, प्रर्याप्त रख-रखाव हो सके, जिसके लिए यदि नाममात्र का शुल्क भी लिया जाता तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन एजेंसी ने स्टेडियम को अपनी दुकान ही समझ लिया है। जहां खुलेआम मनमानी कर वहां टहलने आने वालों, फिजिकल की तैयारी के लिए आने वालों के जेब पर डाका डाला जा रहा है, जो कि सरासर गलत है। 

धरने की जानकारी लगते ही मौके पर क्षेत्रीय विधायक अभिलाष पांडे भी पहुंचे। उन्हें प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपना मांग पत्र सौंपा।जिस पर विधायक पांडे ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अधिकारियों से चर्चा कर रास्ता निकाला जाएगा।

https://youtu.be/xaggpdKpoJc