भारत में एक से बढ़कर एक त्यौहार मनाया जाते हैं। यहां सभी धर्म को बराबर का दर्जा दिया गया है। सभी आजादी से अपने अधिकारों के साथ जी सकते हैं। इसके अलावा, भारत में अलग-अलग राज्य है। जिसकी अपनी अलग-अलग पहचान है, जो संस्कृति का अनोखा संगम है। कुछ राज्य समुद्री तट के लिए जाना जाता है, तो कुछ राज्य मंदिरों के लिए जाना जाता है। राज्य में स्थित शहरों की भी अलग-अलग पहचान होती है, जो पुराने इतिहास से जुड़ा होता है। भारत में एक से बढ़कर एक घूमने वाली जगह है। कुछ राज्य या शहर टूरिस्ट प्लेस के लिए जान जाते हैं, तो कुछ खाद्य पदार्थों के लिए फेमस है, लेकिन आज हम आपको भारत के उस राज्य के बारे में बताएंगे, जहां सबसे ज्यादा हीरे पाए जाते हैं और उसे डायमंड सिटी ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है।

Diamond City of India

वैसे तो हम सभी जानते हैं कि गुजरात, मुंबई, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और कोलकाता में हीरे के सबसे बड़ी फैक्ट्रियां मौजूद है, लेकिन डायमंड सिटी ऑफ इंडिया इन राज्य में स्थित नहीं है, बल्कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित है। इस शहर को हीरो का शहर भी कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, यहां देशभर में मिलने वाले हीरो का सालाना आधे से ज्यादा हीरा यही से निकलता है। यहां आए दिन किसी न किसी की किस्मत चमकती रहती है।


मिलते हैं करोड़ों के हीरे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां हीरा खदानों से 5.73% डायमंड मिलता है जो कि आंध्र प्रदेश का आंकड़ा है। इसके बाद, तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ आता है, जहां 4.10% डायमंड निकलते हैं। इसलिए सबसे ज्यादा पन्ना शहर में हीरा पाए जाने के कारण इसे डायमंड सिटी ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है। यहां हर साल करोड़ों रुपए के बेस कीमती हीरे मिलते हैं। हालांकि, इतना ज्यादा हीरा मिलने के बावजूद मध्य प्रदेश में एक भी हीरे की फैक्ट्री नहीं है, बल्कि यह दूसरे राज्यों में स्थित है जहां हीरे को विभिन्न प्रकार के आकार दिए जाते हैं।