नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में राज्यमंत्री बने सुरेश गोपी ने सोमवार को मंत्री पद छोडऩे वाली खबरों को गलत बताया है। सुरेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबर फैला रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। दरअसल, एक मलयालम टीवी चैनल ने गोपी के हवाले से दावा किया था कि वे मंत्री नहीं बनना चाहते हैं और एक सांसद के रूप में काम करेंगे।