एमपी के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत चुके एमपी के CM शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वह कल दिल्ली न जाकर छिंदवाड़ा जाएंगे।सीएम शिवराज ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि कल वह छिंदवाड़ा के उन सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे जहां पार्टी जीत नहीं पाई। सीएम ने कहा है कि उन्होंने संकल्प किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम सभी सीटों से जीतेंगे।

विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचंड बहुमत के साथ विजयी हुई है। इस जीत के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री पद की तलाश में हैं। इसके बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पत्रकारों ने सीएम पद से लेकर कई और सवाल किए। सीएम चौहान ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए यह टिप्पणी की और उन्होंने पार्टी को स्पष्ट जनादेश के लिए राज्य की जनता का आभार भी जताया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि कल वह छिंदवाड़ा के उन सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे जहां पार्टी जीत नहीं पाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा। कल मैं छिंदवाड़ा जाऊंगा जहां हम विधानसभा की सभी 7 सीटें नहीं जीत पाए। मेरा एक ही संकल्प है, बीजेपी को एमपी की सभी 29 सीटें (आगामी लोकसभा चुनाव में) जीतनी चाहिए...।''