आर्य समय संवाददाता जबलपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. दादा ईश्वरदास रोहाणी के 78वां जन्मदिवस के केंट विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में रांझी में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने 5000 बच्चों को स्कूली बैग ,कॉपी का वितरण किया। कार्यक्रम में सभी वार्डों के पार्षद भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक रोहाणी ने बताया कि स्व. दादा ईश्वरदास रोहाणी के बताए रास्ते में चलते हुए जनहित के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
आम जनता की समस्याओं को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र में किताब बैंक, खिलोना बैंक और दवाई बैंक बनाए गए हैं। विधायक रोहाणी ने क्षेत्रीय जन से अनुरोध किया है कि आपके घर में अनुप्रयोगी दवाई जो उपयोग की न हो, किताबें, खिलौने वे हमारे जनसेवा केन्द्र रांझी एवं सिविल लाइन कार्यालय में जमा कर देवें ताकि हम इन सामग्रियों को जरूरत मंदों को प्रदान कर सके। इस अवसर पर पार्षद दामोदर सोनी, निशांत झारिया आदि उपस्थित थे।
https://www.youtube.com/watch?v=NM7COJAdadM

Continue With Google
Comments (0)