मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 9 चीतों की मौत के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुईकेंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि चीतों को देश में बसाने में कुछ समस्याएं जरूर हैं, लेकिन चिंता करने जैसा कुछ भी नहीं हैसुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की दलीलों को स्वीकार करते हुए सुनवाई बंद कर दीकोर्ट ने यह भी कहा कि भारत में चीतों को बसाने के प्रोजेक्ट पर सरकार से सवाल पूछने का कोई कारण नहीं हैबता दे कि कूनो में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीतों को लाया गया है...चार शावकों ने यहां जन्म लिया...इनमें से 6 चीतों और तीन शावकों की मौत हुई है...इसी मामले को लेकर याचिका दायर की गई थी।

हर साल 12 से 14 चीते भारत लाए जाएंगे
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हमारी योजना के मुताबिक हर साल औसतन 5 से आठ चीता शावक देश में पैदा होंगे...सरकार अगले पांच साल तक 12 से 14 चीते विदेशों से लाएगी...कूनो में अभी एक शावक सहित 15 चीते हैं...।

 

कूनो में चीतों की मौत कब-कब हुई

26 मार्च 2023: साशा की किडनी इन्फेक्शन से मौत

27 मार्च 2023: ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया

23 अप्रैल 2023: नर चीता उदय की दिल के दौरे से मौत

9 मई 2023: मादा चीता दक्षा की मेटिंग के दौरान मौत

23 मई 2023: ज्वाला के एक शावक की मौत

25 मई 2023: ज्वाला के दो और शावकों की मौत

11 जुलाई 2023: मेल चीता तेजस की मौत

14 जुलाई 2023: मेल चीता सूरज की मौत

2 अगस्त 2023: मादा चीता टिबलिसी की मौत