अक्षय कुमार की आने वाली
फिल्म OMG-2 के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने UA सर्टिफिकेट दे दिया है…अब ट्रेलर रिलीज का रास्ता साफ
हो गया है…हालांकि फिल्म को कौन सा
सर्टिफिकेट देना है, इस पर सेंसर बोर्ड की एक राय
नहीं बनी है…बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म
में 20 कट और 15 बदलाव करने के सुझाव दिए हैं…सबसे बड़ी बात ये है कि फिल्म
में अक्षय कुमार के कैरेक्टर को लेकर भी बदलाव किया जा सकता है…पहले फिल्म में अक्षय कुमार को
भगवान शिव का अवतार बताया जा रहा था…लेकिन अब शिव का दूत बताया जा
सकता है…रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की
रिलीज भी टाली जा सकती है…मेकर्स को फिलहाल सेंसर बोर्ड के निर्देशों का पालन करना होगा, इसकी वजह से फिल्म को रिलीज होने में अभी टाइम लग सकता है…ऊपर से फिल्म का प्रमोशन भी एक
अहम चीज है…11 अगस्त को फिल्म रिलीज के
लिए शेड्यूल है, और अभी तक फिल्म का प्रमोशनल
कैंपेन शुरू भी नहीं हुआ है
बदला जा सकता है ‘OMG-2’ का कैरेक्टर

Continue With Google
Comments (0)