कवर्धा जिला के रणवीरपुर में भरोसे का किसान सम्मेलन मे डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव ,कैबनेट मंत्री मोहम्मद अकबर सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता व कई दिग्गज नेता आज कार्यक्रम मे शामिल हुये।वही कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम टी.एस बाबा ने कहा फिल्म शोले फिल्म के जय बीरू अब पुरानी हो गई है अब छत्तीसगढ़ मे कका और बबा की जोड़ी हिट होगी आने वाले फिल्म को छत्तीसगढ़ के जनता पसंद भी करेगी और हिट भी होगा, डिप्टी सीएम ने कहा राजपरिवार के होने के नाते पिछले 52 साल से परिवार कांग्रेस के साथ और पुरे परिवार के रगो मे कांग्रेस का खून है,कांग्रेस मरते दम तक नही छोड़ सकते है,। वही कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने जो वादा किया था सभी वादे लगभग पुरी हो चुकी है,किसानों के खाते मे राजीव किसान न्याय योजना के माध्यम मे किसानों को 4 किस्तो मे सीधे खाते मे पैसा डाला जा रहा है,वनांचल मे रहने वाले वनवासियों को तेंदुपत्ता को 4 प्रति मानक बोरा मे खरीदी की जा रही है,वही छत्तीसगढ़ सरकार के सभी योजनाओं के बारे मे बताया। भरोसे के किसान सम्मेलन कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे
CG-अब बनेगी कका बाबा की नई फिल्म...

Continue With Google
Comments (0)