अनमोल संदेश, इंदौर
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। इस बात से हर नागरिक का परिचय कराने के लिए शासन-प्रशासन, संस्थाएं, विद्यालय, कालेज व अन्य संगठन पुरजोर से जुटे हैं। हर हाल में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद पूरे देश में चल रही है। लेकिन इस लक्ष्य में सबसे ऊपर आने का प्रयास सिर्फ इंदौर में हो रहा है। दरअसल, इंदौर के नागरिकों को नंबर वन आने की अच्छी आदत लग गई है। स्वच्छता में सातवां आसमान छूने के बाद अब स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण सहित मतदान प्रतिशत में भी नंबर वन आने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। हर कोई अपने स्तर पर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी क्रम में रविवार सुबह साढ़े सात बजे इंदौर में द वर्ल्ड फिटनेस ग्रुप के सहयोग से इंदौर स्मार्ट सिटी द्वारा कार रैली का आयोजन किया गया। इसके तहत शहरवासियों को रोचक अंदाज में मतदान करने के लिए अपील की गई।
मई तक चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान
शहर में 1 अप्रैल से 11 मई तक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मशाल यात्रा, फ्लैश माब, कार रैली, इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर कार्यशाला, एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज के साथ बैठक, रहवासी संघ के साथ बैठक, महिला संगठन के साथ बैठक और मार्केट एसो. के साथ बैठक करके सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। छप्पन दुकान, ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, नेहरू स्टेडियम, सेल्फी पाइंट पलासिया चौराहा, टीआइ माल, राजवाड़ा, फीनिक्स माल व प्रमुख स्थानों पर फ्लैश माब, मतदान म्यूजिकल शाम किए गए।के आयोजन से मतदाताओं से मतदान की अपील की जाएगी।

Continue With Google
Comments (0)