बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज और कल भोपाल में कथा सुनाएंगे...यह कथा करोंद स्थित पीपुल्स मॉल
के पीछे 55 एकड़ में बनाए गए पंडाल में
होगी...कथा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, जबकि गुरुवार सुबह 10 बजे से दिव्य दरबार लगेगा...इसके
बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाएगा...इससे पहले मंगलवार को करीब 20 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा भी
निकाली गई...जिसमें बागेश्वर सरकार, के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास
सारंग खुले रथ में सवार हुए...कथा में देश के विभिन्न
हिस्सों में लगभग 10 लाख लोगों के आने का अनुमान है। कथा स्थल पर सभी श्रद्धालुओं के बैठने के
लिए 50 हजार वर्ग फीट में डोम लगाए
गए हैं। वहीं पंडालों में आने के लिए पीपुल्स मॉल मुख्य सड़क से कुल 11 द्वार बनाए गए हैं। जिसमें
सभी प्रवेश द्वारों पर नियंत्रण कक्ष भी बने हैं। वहां पुलिस के जवान और सेवादार
श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था संभालेंगे...
मंत्री सारंग ने
बताया कि 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कथा स्थल पर ही गणेश पूजन व
विसर्जन भी किया जाएगा...सभी भोपालवासी अपने घरों में
विराजमान श्रीगणेश की प्रतिमा के साथ कथा स्थल पर पधारें और बागेश्वर धाम सरकार के
सानिध्य में गणेश भगवान की प्रतिमा विसर्जित करें...

Continue With Google
Comments (0)