मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में सपा प्रत्याशी वैराग्यानंद गिरी (मिर्ची बाबा) के प्रचार के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 14 नवंबर को आएंगे। इसके पहले 13 नवंबर को उनकी सभाएं चित्रकूट और सीधी में भी होंगी।
समाजवादी पार्टी इस बार सिर्फ 69 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मजबूत स्थिति वाली सीटों पर अखिलेश यादव और उनकी पत्नी व सांसद डिंपल यादव प्रचार के लिए जा रही हैं।
मप्र के शिवपुरी जिले में प्रचार के दौरान विवाद, विधायक केपी सिंह के घर पर पथराव, प्रीतम लोधी के काफिले की गाड़ियां फोड़ी
मप्र में 6 जनसभाएं हो चुकी है
अखिलेश यादव अभी तक प्रदेश में छह जनसभाएं कर चुके हैं। इनमें दमोह, पन्ना, धौहनी (सीधी), पिछोर (शिवपुरी) और जतारा (टीकमगढ़) शामिल हैं। मिर्ची बाबा पिछले महीने ही सपा में शामिल हुए थे।
उत्तर प्रदेश से लगे जिलों पर सबसे ज्यादा ध्यान
अखिलेश यादव की इसके पहले 13 नवंबर को सीधी में और चित्रकूट (सतना) में जनसभाएं हैं। पार्टी का सबसे ज्यादा ध्यान उत्तर प्रदेश से लगे जिलों की विधानसभा सीटों पर हैं। इसमें ग्वालियर-चंबल, विंध्य और बुंदेलखंड शामिल है।

Continue With Google
Comments (0)