आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। 3 साल की मासूम बेटी हमेशा स्वस्थ रहे इसकी इच्छा को लेकर झाड़फूंक के लिए परिचित युवक के साथ सुबह 5 बजे घर से बाइक पर निकलीं मां-बेटी सहित युवक को पिकअप के चालक ने लारपवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दर्र्दनाक हादसे में मां-बेटी सहित युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। इधर एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची बरगी पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद तीनों लाश पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजते हुए मृतकों के परिजनों को सूचना दी। सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन मेडिकल अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद 3 शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। बरगी पुलिस पिकअप वाहन जप्त कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
मेडिकल पहुंचे बरगी निवासी सौरभ रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन नीतू उर्फ गौरी रजक 22 साल अपनी 3 साल की बेटी कृतिका रजक को झाड़फूंक के लिए बहोरीपार लेकर जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे बहन और भांजी को बाइक क्रमांक जीजे 16 एएच 4163 में बैठकर मेरा दोस्त शहाबुद्दीन मंसूरी 24 साल निवासी अधारताल, बरगी से निकला था। हाईवे में ग्राम चुरिया के पास पीछे से आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 40 सीटी 3367 के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बहन नीतू, बेटी कृतिका और शहाबुद्दीन की मौके पर मौत हो गई है। सड़क हादसे की सूचना पुलिस ने दी, जिसके बाद मेडिकल पहुंचे हैं।
2 पहले जाने वाले थे, लेकिन नहीं गए-
बताया जाता है कि बेटी कृतिका की झाड़फूंक कराने के लिए नीतू रजक पहले मंगलवार को जाने वाली थी, लेकिन साधन न मिलने के कारण आज सुबह गुरूवार को छोटे भाई के दोस्त के साथ निकली थी। लोगों के बीच चर्चा थी कि मंगलवार को किसी की गाड़ी मिल गई होती तो, आज का यह हादसा टल जाता। मेडिकल में एक ही स्ट्रेचर में मां और उसकी फूल से बच्ची की लाश जिसने भी देखी उसकी आंखें भर आई।
https://youtu.be/5Oc8HFI65PU?si=lRfR0O2iEqFoQnOo

Continue With Google
Comments (0)