मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में फिर एक बार नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। जिले के चरगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुलौन ग्राम में एक नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। वारदात के बाद गांव में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी कुलोन ग्राम का ही रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कुलोन निवासी यशवंत उर्फ इशू पटेल ने वारदात को अंजाम दिया गया है। जो कि मृतिका के पड़ोस में ही रहता था। पुलिस के मुताबिक घटना में प्रथम दृष्ट्या प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से जंगलों की तरफ फरार हो गया है कुलोन गांव से लगे जंगलों में पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए चला रही सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। नाबालिग अपने नाना नानी के घर में रहती थी घटना को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।
https://www.youtube.com/watch?v=uisc_LGhIsY