नई दिल्ली / भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। संगठन में व्यापक फेरबदल करते हुए पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए और युवा चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं। नई टीम में पूर्व मुख्यमंत्रियों, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, महिला चेहरों तथा विभिन्न सामाजिक और क्षेत्रीय समूहों का संतुलित प्रतिनिधित्व देखने को मिल रहा है।

इस नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश का दबदबा देखने को मिला है। प्रदेश से 6 प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे मध्य प्रदेश भाजपा में उत्साह की लहर है। 

मध्य प्रदेश से किन नेताओं को मिली क्या जिम्मेदारी
लाल सिंह आर्य – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

गजेंद्र पटेल – राष्ट्रीय महामंत्री (जनरल सेक्रेटरी)

कविता पाटीदार – राष्ट्रीय सचिव (राष्ट्रीय मंत्री)

विष्णु दत्त शर्मा – प्रकोष्ठ संकुल संयोजक

बंसी लाल गुर्जर – राष्ट्रीय अध्यक्ष (किसान मोर्चा)

आशीष उषा अग्रवाल – राष्ट्रीय सह-संयोजक (मीडिया)

केंद्रीय संगठन का पूरा ढांचा और नियुक्तियां
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार संगठन में निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं-

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (13): वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई डोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एस. नागराज, तारिक मंसूर, मधुचंद्र कर।

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन): बी.एल. संतोष

राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन): शिवप्रकाश, सौदान सिंह

राष्ट्रीय महामंत्री (8): विनोद तावड़े, डॉ. सतीश पूनिया, सुनील बंसल, गजेंद्र पटेल, विप्लव कुमार देव, हरीश द्विवेदी, स्मृति ईरानी, संजय भाटिया।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: पीयूष गोयल | सह-कोषाध्यक्ष: राजेश मंगल

अन्य महत्वपूर्ण पद: तरुण चुघ (केंद्रीय कार्यालय प्रभारी), महेंद्र पांडे (केंद्रीय कार्यालय मंत्री)।

विभिन्न मोर्चों के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
किसान मोर्चा: बंसीलाल गुर्जर (मध्य प्रदेश)

युवा मोर्चा: डॉ. हेमांग जोशी

महिला मोर्चा: रूप कुमारी चौधरी

ओबीसी मोर्चा: अमरपाल मौर्य

एससी मोर्चा: शिवेश कुमार राम

एसटी मोर्चा: डॉ. मन्नालाल रावत

अल्पसंख्यक मोर्चा: कुंवर बासित अली

मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम
मीडिया संयोजक: अनिल बलूनी

मीडिया सह-संयोजक: आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी, सिद्धार्थ यादव।

सोशल मीडिया संयोजक: दीपक मेहरस्के

सोशल मीडिया सह-संयोजक: प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट, अरुण यादव।

अनुभव और नई पीढ़ी का अनूठा मिश्रण

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नितिन नवीन की इस नई टीम की सबसे बड़ी खासियत वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के बीच का बेहतर तालमेल है। जहां अनुभवी नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महामंत्री की भूमिका दी गई है, वहीं संगठन में नए युवाओं व महिलाओं को आगे लाया गया है। आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठन में नई ऊर्जा भरने की रणनीति के तहत यह बदलाव किए गए हैं।