प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 13 जून को जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा पर रवाना हो गए. पीएम बनने के बाद मोदी की यह 7वीं फ्रांस यात्रा है. 6 दिन की दौरे में वह फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा करेंगे और इस दौरान वे जी-7 समिट में भी भाग लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान विभिन्न द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विश्व के कई नेताओं के साथ बातचीत करेंगे. 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यहां का पहला दौरा है

पीएम मोदी 16 जून को पेरिस के एवियन शहर में होने वाले 17 जून को G7 समिट में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी की कई वर्ल्ड लीडर्स समेत अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात हो सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर कूटनीतिक कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा, जिसमें द्विपक्षीय बातचीत, बहुपक्षीय बैठकें और आर्थिक व सांस्कृतिक सहयोग पर खास जोर देना शामिल है. यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि भारत की रणनीतिक दृष्टि में फ्रांस का एक खास स्थान है. इसी वर्ष राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आए थे .

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अगले कुछ दिनों में, मैं कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए फ्रांस और स्लोवाकिया में रहूंगा, जिनमें द्विपक्षीय बातचीत, बहुपक्षीय बैठकें और भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत शामिल है.

उन्होंने ने आगे कहा कि जब मैं नीस में राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करूंगा, तब हम फरवरी के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेता संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे, जिसमें भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और वेंचर कैपिटल फंड्स एक साथ आएंगे.

G7 यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’, दुनिया के उन 7 देशों का समूह है, जिन्हें दुनिया की ‘मॉडर्न इकोनॉमी’ वाला देश कहा जाता है। ये देश हैं- अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी. G7 समिट के लिए आमतौर पर भारतीय प्रधानमंत्रियों को बुलाया जाता रहा है.

भारत इनोवेट्स’ शिक्षा मंत्रालय की नया ग्लोबल इनोशिएटिव है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2026 में भारत-फ्रांस इनोवेशन साल के उद्घाटन के दौरान की थी. यह कार्यक्रम 14 से 16 जून तक नीस शहर में पैलेस डेस एक्सपोजिशन्स में होगा.