आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रांझी गोकलपुर वार्ड अंतर्गत आजाद नगर क्षेत्र में रविवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुए खूनी संघर्ष और हत्या के मुख्य आरोपी समीर बंशकार के अवैध निर्माणों पर आज जिला प्रशासन, नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चला दिया। जिला प्रशासन ने जांच में पाया था कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी समीर बंशकार व उसके परिजनों ने नगर निगम क्षेत्रीय कार्यालय, वाचनालय तथा दुर्गा मंदिर के सामने खाली पड़ी शासकीय भूमि पर दुकानें और मकान बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था। इसके साथ ही वहां सुअर पालन का कार्य भी किया जा रहा था। इतना ही नहीं, पंप हाउस पर भी कब्जा कर अवैध रूप से रहने की बात सामने आई थीं। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है शासकीय क्वार्टरों में भी बदमाशों का कब्जा था।

नगर निगम के अमले ने चिहिंत सभी अतिक्रमणों पर बुलडोजन चलाते हुए शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कार्यवाही शुरू कर दी है। हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी खाका तैयार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रविवार को आजाद नगर उल्लेखनीय है कि रविवार की रात रांझी आजाद नगर क्षेत्र में नवरात्र के बाद भंडारा चल रहा था। इसी दौरान इसी दौरान कुछ लोग तेज गति से बाइक लेकर वहां से निकले। स्थानीय लोगों ने उन्हें वाहन धीरे चलाने की हिदायत दी, जिससे नाराज होकर बाइक सवार युवक वहां से चला गया और कुछ ही देर बाद अपने अन्य साथियों को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ वापस लेकर आ गया।

आरोपियों ने आते ही विवाद शुरू कर दिया और विरोध करने पर लाठी-डंडों से अंधाधुंध मारपीट शुरू कर दी। इस हिंसक झड़प में बीच-बचाव करने आए लोगों को भी चोटें आईं। एक आरोपी द्वारा धारदार हथियार (चाकू) से किए गए वार के कारण दो लोगों के पैरों में गंभीर चोटें आई। वहीं सिर पर गंभीर चोट आने के कारण 50 वर्षीय पारस यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट में रखा था। लेकिन सोमवार की रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद क्षेत्रीय नागरिकों ने वारदात के विरोध में व्हीकल मोड़ में लाश रखकर प्रदर्शन करते हुए शासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाने वं वारदात में शामिल रहे बदमाशों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की मांग रखी थी। जिस पर जिला प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।